BIHAR : सरकार की शख्त मनाही के बवजूद बिहार के रोहतास में शादी विवाह या अन्य खुशी के अवसर पर हर्ष फायरिंग का दौर नहीं रुक रहा. इसी क्रम में जिले के संझौली प्रखंड के खुटिया- मठिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे का भाई जो सीआईएसएफ जवान है वह कभी राइफल से तो कभी पिस्टल से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान के आसपास बुजुर्ग और लड़के बैठे हुए हैं, लेकिन फिर भी वो हर्ष फायरिंग करने में मगन है. मिली जानकारी अनुसार जिले के संझौली थाना क्षेत्र के बैरी गांव के यादव टोला से एक बारात संझौली के ही खुटिया-मठिया गांव में गई थी. जहां द्वारपूजा के समय दूल्हे के भाई ने राइफल और पिस्टल से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की. हालांकि, बिहार सुपरफास्ट खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.बता दें की पिछले सप्ताह भी जिले के बिक्रमगंज से तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था.
Input-ABP NEWS