DESK : कानपुर के अनवरगंज में तांत्रिक ने एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख रूपए एंठने का मामला सामने आया है. तांत्रिक ने पहले युवती को अपने जाल में फंसाया और बाद में पैसों की ठगी को अंजाम दिया.
मामला कानपुर के अनवरगंज है जहां एक युवती तांत्रिक के पास गई लेकिन उसके बाद एक नई समस्या में फंस गई. युवती एक तांत्रिक के पास गई थी कि उसके परिवार ने उसकी बहन की शादी तय की थी. इस शादी से वो खुश नहीं थी.
वो नहीं चाहती थी है उसकी शादी इस परिवार न हो. इसलिए खान बाबा बंगाली के संपर्क में आई. जिसके बाद तांत्रिक ने उसकी फोटो का इस्तेमाल करते हुए अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद से उसे ब्लैकमैल कर रहा था.
जैसे की जानकारी मिली है कि जिस परिवार के साथ यह घटना हुई वह स्क्रैप का कारोबारी है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पहले उस युवती को बरगला कर उससे फोटो लिया गया और बाद में उसकी अश्लील वीडियो बनाया. इसके बाद युवती को ब्लैकमेल किया गया. इस पर परिजनों के मुताबिक इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई.