DESK : झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर में एक शादी समारोह में गोली चलने से बिहार के एक पूर्व मंत्री स्व. संकटेश्वर सिंह के रिश्तेदार की मौत हो गई है। फायरिंग की घटना के बाद लोगों ने जख्मी हालत में अरविंद सिंह को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत होने के बाद लोग अस्पताल में शव छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मेदिनीनगर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
बताया गया कि अरविंद सिंह भवनाथपुर में गोविंद सिंह के घर शादी में आए हुए थे। गोली कैसे चली, पुलिस इसका पता लगा रही है। गढ़वा में उनका ससुराल है और रांची में सहजानंद चौक पर इनका घर है।