SAMASTIPUR : सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग में रविवार की शाम गांव के ही कतिपय बदमाशों ने एक युवक के साथ लूटपाट एवं जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गांव के ही अवधेश कुमार गिरि के पुत्र नितेश कुमार गिरि के रूप में की गई है। घायल युवक को इलाज के लिए सरायरंजन पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इस बाबत घायल युवक के भाई धीरज कुमार गिरि के लिखित बयान पर सरायरंजन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें 11 लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी ने धीरज कुमार गिरि ने कहा है कि रविवार की शाम उनका भाई नितेश कुमार गिरि सब्जी लाने रायपुर हाट गया था। हाट से निकल कर जब वह सड़क पर पहुंचा तो गांव के ही जितेंद्र गिरि, बिट्टू गिरि एवं गोविदा गिरि उस पर जानलेवा हमला कर जेब से ढाई हजार रुपए एवं गले से सोने की चैन छीन लिया।
स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने पर उसकी जान बच पाई। वहीं जब वह अपने घर आया तो हमलावरों ने 9 अन्य लोगों के साथ हरवे-हथियार लेकर उसके दरवाजे पर आ धमके। उन ने ताबड़तोड़ हमला कर उक्त युवक को पुन: गंभीर रुप से घायल कर दिया। साथ ही धमकी भी दिया कि अगर उन लोगों के ऊपर मुकदमा किया तो परिवार समेत ते•ाब से हमला कर जला दिया जाएगा।
आरोपित लोगों में सुशील पुरी, शिवजी पुरी, विश्वनाथ पुरी, वकील पुरी, गौतम पुरी, राजू गिरि, बिट्टू गिरि, गोविदा गिरि, जितेंद्र गिरि, हरेराम गिरि एवं हरिपुरी के नाम शामिल हैं। बता दें कि पूर्व में भी आरोपित लोगों द्वारा ते•ाब से हमला किया जा चुका है, पर उनलोगो के विरुद्ध अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।