SAMASTIPUR : रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी बृजेश कुमार के द्वारा पत्रकारों पर हुए फर्जी मुकदमे के खिलाफ भारतीय स्वतंत्र पत्रकार संघ के बैनर तले दिनांक 4. 12. 2020 को मिथिला क्षेत्र दरभंगा के आईजी अमिताभ कुमार से मिलकर संघ के कोषाध्यक्ष श्री राम सिंह के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें पत्रकारों पर हुए फर्जी मुकदमे कि उच्च स्तरीय जांच एवं जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की गई! पत्रकार अपने कार्य को पूरी स्वतंत्रता से निर्भीक होकर पत्रकारिता कर सके! आईजी साहब ने आश्वस्त किया कि घटना की जांच करवाई जाएगी तथा किसी पत्रकार की गिरफ्तारी नहीं होगी।