2020/12/05

बेगूसराय के मृत छात्र अमन के लिए समस्तीपुर के एसएफआई ने निकाला कैंडल मार्च

SAMASTIPUR : जिले के मोरवा प्रखंड में राज्य कमेटी के आह्वान पर भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के छात्रों एक कैंडल मार्च जनता हाई स्कूल बाजिदपुर करनैल से इंकलाब जिंदाबाद,एसएफआई जिंदाबाद,बेगूसराय के छात्र अमन के हत्यारों को फांसी दो,छात्र की हत्या नहीं सहेंगे,मृतक अमन के परिवार को सुरक्षा,25 लाख रुपए  एवं सरकारी नौकरी दो,छात्र की हत्या नहीं सहेंगे,जुल्मी जब जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से।बिहार सरकार मुर्दाबाद,बेगूसराय के एसपी होश में आओ नारे लगाते हुए कर्पूरी स्मारक पहुंची।

इस मौके पर एक सभा हुई।जिसकी अध्यक्षता है।एसएफआई के चंदन कुमार ने की। सभा को संबोधित करते हुए एसएफआई जिलामंत्री आनंद कुमार ने कहा कि बेगूसराय के भगवानपुर थाना के पासोपुर गांव में आज से लगभग 1 माह पूर्व मृत छात्र अमन का विवाद सामंती गुंडों से हुआ था।उसके बाद मामला शांत हो गया।विगत 26 नवंबर के दिन में मृत छात्र अमन सामंती वर्ग के दोस्त ने फोन कर उसे बुलाया।

उसके बाद उसका अपहरण हो गया।2 दिसंबर को मंसूरचक थाना क्षेत्र में उसकी लाश मिली।इतनी जानकारी होने के बावजूद अभी तक पुलिस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है।इसीलिए एसएफआई यह मांग करती है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द मृत छात्र अमन के हत्यारों को गिरफ्तार कर केस का स्पीडी ट्रायल करें।मृतक के परिवार को सुरक्षा एवं 25  लाख रुपए के साथ सरकारी नौकरी दें।अन्यथा एसएफआई पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन करेगी
 
मौके पर मुकेश कुमार,दीपक कुमार,जयप्रकाश,राजा कुमार,विष्णु कुमार,राजन कुमार,गुड्डू कुमार,विकास कुमार,गोलू कुमार सहित दर्जनोंछात्र उपस्थित थे।