WEST CHAMPARAN : बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की दोपहर होमगार्ड कार्यालय के समीप हिमांशु फेब्रिकेशन के मुंशी अजय प्रसाद से 5 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने बाद अपराधी आईटीआई की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना अंतर्गत सरेया जगरीटोला निवासी अजय प्रसाद बतौर कर्मी हिमांशु फेब्रिकेशन नामक कंपनी में कार्यरत है।
वह आईसीआईसीआई बैंक से रुपये की निकासी कर बैग में रखकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही होमगार्ड कार्यालय के समीप पुलिया के पास पहुंचा, बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और रुपये ले फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपये छीना है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।