BEGUSARAI : बेगूसराय के नावकोठी थाने की पुलिस पर अपराधियों ने हमला कर दिया, इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नीतीश कुमार नाम का अपराधी बभनगांवा गांव में क्रिकेट मैदान में मैच देख रहा है। अपराधी को पकड़ने के लिए सादे ड्रेस में पुलिस भी मैदान में पहुंच गई। इसकी भनक अपराधी नीतीश कुमार को लग गई।
गिरफ्तार हुए अपराधी
नावकोठी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के मुताबिक नीतीश को पकड़ने के दौरान अपराधियों से झड़प हो गई। नीतीश ने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, मौके पर से दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।