SAMASTIPUR : रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को बरबट्टा हाट स्थित वसुधा विकास केंद्र में छापेमारी करते हुए ई-टिकट के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शातिर की पहचान उदन साह के रूप में हुई है। उसके पास से अवैध रूप से काटे गए तत्काल ई-टिकट बरामद किए गए। साथ ही एक कंप्यूटर, एक की-बोर्ड व माउस, एक प्रिटर, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया । 2850 रुपये की भी बरामदगी हुई। सभी टिकट पर्सनल यूजर आइडी पर बनाया गया था।
मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी के निर्देश पर टीम ने यह छापेमारी की। इसमें उक्त सामान और कटे हुए टिकट की बरामदगी हुई। इसमें 4469 रुपये मूल्य का दो फ्यूचर रेल ई-टिकट तथा 20 हजार 704 रुपये का 14 पास्ट रेलवे ई-टिकट भी मिला। टीम में सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह, आरक्षी दीपक कुमार, रणवीर कुमार, आदिल रसीद आदि शामिल रहे।