2020/12/13

समस्तीपुर में नल जल योजना से बने पानी टंकी धराशाई होकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग,12 लाख की लागत से हुआ था निर्माण

SAMASTIPUR : शिवाजीनगर प्रखंड की जाखड़ धर्मपुर पंचायत के ढाब ढेलही वार्ड- 1 में नल जल योजना के तहत करीब एक साल पूर्व बने पानी टंकी का छत धाराशायी हो गया। छत टूटकर गिरने के कारण पानी टंकी भी नीचे गिर गया। इससे नल जल योजना में कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड-11 में देर शाम नल जल योजना के तहत पानी टंकी में पानी भरा जा रहा था। पानी का लोड छत सहन नहीं कर पाया और भर-भरा कर गिर गया। 

कर्मियों के द्वारा नल जल योजना की शुरुआत की गई टंकी में महज 200 लीटर पानी भर जाने के साथ ही टूट कर गिर गया। हालांकि इस पानी टंकी के गिरने से इसमें बाल-बाल लोग बचे गए। बताया जाता है कि नल जल योजना के तहत करीब 12 लाख रुपए की लागत से 2019 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था।


इसकी सूचना लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार से की। बडीओ ने जेई एवं तकनीकी सहायक को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा।