2020/12/13

समस्तीपुर जिले में कोरोना के 11 नए मरीज मिले,एक्टिव मरीजों की संख्या 43

SAMASTIPUR : जिले में शनिवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले। जबकि आधा दर्जन मरीज स्वस्थ हुए। अब यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 43 रह गई है। इसमें नौ मरीज स्वास्थ्य संस्थान के आइसोलेशन में रह रहे हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्हें सावधानी व सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नजर रख रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मरीज के साथ ही छह स्वस्थ हुए। अब संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 4542 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 4483 पर पहुंच गया है। 

सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर डाटा अपलोड करने का भी कार्य तेजी से किया जा रहा है।