2020/12/13

समस्तीपुर में ट्रक पर लदा हिदुस्तान लीवर का 100 कार्टन सामान ,अज्ञात अपराधियों ने किया गायब

SAMASTIPUR :  हलई ओपी क्षेत्र के वनवीरा पेट्रोल पंप से ट्रक पर लदा हिदुस्तान लीवर का एक सौ कार्टन सामान अज्ञात अपराधियों ने गायब कर दिया है। बताया जाता है कि ट्रक चालक स्थानीय अजय कुमार राय पेट्रोल पंप पर ट्रक लगाकर घर गया हुआ था। 

अहले सुबह जब ट्रक को लेकर हाजीपुर के लिए चलने को तैयार हुआ तो देखा कि त्रिपाल काटकर सामान गायब कर दिया गया है। गायब सौ कार्टन में हिदुस्तान लीवर कंपनी के कॉस्मेटिक का सामान था। 

चालक ने बताया कि वह तिनसुकिया से हिदुस्तान लीवर कंपनी का सामान ट्रक पर लादकर हाजीपुर के लिए चला था। तिनसुकिया से आने के कारण थक गया था। वनवीरा पेट्रोल पंप पर ट्रक को लगाकर पास के गांव में स्थित अपने घर आराम करने के लिए चला गया।

 इसी बीच सुरक्षित अपराधियों ने त्रिपाल काटकर सामान गायब कर दिया। चालक द्वारा कंपनी के मालिक एवं ट्रक मालिक को इसकी सूचना दी गई है। समाचार प्रेषण तक हलई ओपी में इस घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है।