2020/12/13

समस्तीपुर : उपकारा में धूमधाम से मना कारा दिवस,सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया

SAMASTIPUR : कारा दिवस के अवसर पर दलसिंहसराय उपकारा में सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

 उपकारा अधीक्षक स्नेहलता ने बताया कि भजन, कीर्तन, संगीत आदि का आयोजन किया गया है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर उपाधीक्षक निर्मल कुमार समेत अन्य कारा कर्मी मौजूद थे।