भनक लगते ही पुलिस ने वहां दबिश दी, लेकिन पुलिस की चौकसी देख गिरफतार बदमाश वहां से भाग निकला। इसके बाद विद्यापतिनगर की पुलिस की सूचना पर मोहिउद्दीनगर के थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व मे पुलिस ने विवेक कुमार राय के घर छापेमारी की।
जहां से उसे पिस्तौल व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गिरफतार बदमाश एक नियमित अंतराल पर लूट पाट की घटना को अंजाम देते रहा था। जिसकी संलिप्ता कई मामलों मे उजागार हुई है।