2020/12/20

समस्तीपुर में 74 कार्टून विदेशी शराब बरामद,पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज फरार

SAMASTIPUR :  रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा पूरव पंचायत शाहपुर छपाहुआ वसूली ग्राम में 74 कार्टून 380ml विदेशी शराब शाहपुर के कारोबारी पुआल के बीच छुपा कर रखा था गुप्त सूचना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जाकर छापामारी किया जिसमें 536 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।

यह घटना शुक्रवार की रात्रि में पुलिस विदेशी शराब बरामद किया। कारोबारी भागने में सफल रहा पुलिस शराब को बरामद करते हुए तीन लोगों को नामजद किया है और प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतन कार्यवाही शुरू कर दी है। 

3 कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत रोसड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें नीतीश महतो, राम बहादुर महतो तथा नरेश पासवान का पुत्र श्रवण पासवान शामिल है। 

थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया की कारोबारी भागने में सफल रहा है लेकिन शराब बरामद हुई है कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है एक तरफ बिहार सरकार शराबबंदी के लिए बैठक पर बैठक कर रही है दूसरी तरफ शराब कारोबारी कारवार करने में पीछे नहीं हटता है।

Report-Paltan sahni