SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी वार्ड 20 निवासी रंजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके एसबेस्टस के घर से 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई थी। मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी शिवनाथ प्रसाद यादव के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने दी। बताया कि कापन वार्ड 5 निवासी राम करण राम के घर स्थित झोपड़ी से 30 लीटर देसी शराब बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। दोनों आरोपी को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।