2020/12/16

समस्तीपुर में शादी की नीयत से लड़की का अपहरण, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर अपहृता की मां ने स्थानीय थाना में 6 आरोपितों को नामजद करते हुए FIR दर्ज करवाई है।

 इसमें गांव के ही इसराइल के पुत्र हावड़ा, आनंद महतो के पुत्र कौशल कुमार, अशोक राय के पुत्र राजा राय व पुत्री सोनम कुमारी, दिलीप राय के पुत्र सुभाष राय और कौशल की मां व आनंदी महतो की पत्नी को आरोपित किया है।

कहा है कि वह रविवार संध्या सब्जी लाने नरहन बाजार गई थी। इस क्रम में आरोपित ने उसकी नाबालिग पुत्री को घर से शादी की नीयत से अपहरण कर कहीं अन्यत्र भगाकर ले गया। काफी खोजबीन की।

 मगर, पता नहीं चला। परिवार के लोग जब आरोपित कौशल कुमार के घर उसकी बहन से पूछताछ की तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट किया गया। थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
INPUT-DAINIK JAGRAN