SAMASTIPUR : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 16-20 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।
सुबह व रात के समय मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में घने कोहरे से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। वहीं इस दौरान 8-10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। इस कारण ठंड खासा परेशान करेगी। हालांकि दिन के समय अच्छी धूप होने से लोगों को राहत भी महसूस होगी, जबकि रात के समय ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है।
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
20 दिसंबर तक उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक नीचे आ सकता है। वहीं सुबह व शाम को हल्का से घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलेगी। मौसम के अनुकूल सुझाव पर खेती करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी, आरएएनयू, पूसा
सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा न्यूनतम तापमान : मंगलवार को दिन में हुए धूप से न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहकर 11.8 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहकर 23.8 डिग्री रहा। इसके आगे घटने की संभावना है।