SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बल्लोचक स्थित अनन्या होटल में शराब के नशे में हंगामा करने पर पुलिस ने यूपी के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हंगामा कर रहे यूपी के बुलंदशहर निवासी कमल सिंह यादव के पुत्र सुनील यादव एवं विक्रम सिंह के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी दो युवक होटल में शराब पीकर हंगामा कर रहा है।दोनों होटल के दूसरे तल्ला कमरा नंबर 202 में रह रहे थे। रूम से ही 750 एमएल की एक शराब की खाली बोतल मिली।दोनों एक कांड में धराए ट्रक रिजिल करवाने के लिए यूपी से दलसिंहसराय आया था। दिनभर कोर्ट का काम समाप्त करने के बाद वह एनएच किनारे अपने होटल में चला गया। वहां उन्होंने अपने साथ लाए शराब का सेवन करने के बाद कमरे के अंदर हंगामा करने लगा।
इस संबंध में एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।