2020/12/03

समस्तीपुर में हथियारबंद बदमाशों ने व्यवसायी की बाइक लूटी,जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR:विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर-मदुदाबाद रोड में खनुआं पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर मंगलवार देर रात एक व्यवसायी की बाइक व मोबाइल लूट लिया। 

लूट के शिकार हुए व्यवसायी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। घटना स्थल पहुंच पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित व्यवसायी खनुआं गांव निवासी महेश्वर महतो के पुत्र सजंय कुमार ने बताया कि वह बाइक से मदुदबाद से अपने घर खनुआं गांव आ रहा था। 

उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश ने सोना पेट्रोल पंप के समीप पिस्टल के बल उसे जबरन रोक बाइक, मोबाइल व हैलमेट लूटकर पश्चिम दिशा की ओर भाग निकल्उक्त व्ययवसायी मदुदाबाद में सब्जी का थोक विक्रेता है। वह वही से लौट रहा था। थानाध्यक्ष शिवाजी पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।