SAMASTIPUR : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नारायणपुर डढ़िया में सोमवार की देर रात हथियार से लैश बदमाशो ने एक घर में मारपीट व फायरिंग की। इसमें महिला दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान गांव के ही कामेश्वर महतो की पत्नी 40 वर्षीय पूनम देवी और पुत्र 25 वर्षीय मुरारी कुमार के रुप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि सोमवार रात करीब साढ़े बजे पति पत्नी घर के दरवाजे पर सो रहे थे। इसी बीच हथियार से लैश चार की संख्या में बदमाश घर में घुस गए। वे सभी उनके बड़े पुत्र मनीष कुमार को ढूढ़ रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की।
उसके छोटे पुत्र मुरारी कुमार को पिस्टल के बट मारा और कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसमें एक गोली मुरारी के सर को छुते हुए बाहर निकल गई। वह बाल बाल बच। इधर, फायरिंग और शोर शराबे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
स्थानीय लोगों के आता देख बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटनास्थल से दो तीन खोखा भी बरामद हुआ है। इधर, सूत्रों की मानें तो घटना शराब कारोबार और आपसी रंजीश का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी है। FIR दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
Input-dainik jagran