2020/12/22

बिहार : लोगों ने समझा लाश लेकिन जिंदा निकली महि‍ला, 12 घंटे में 10 किमी तक नदी में बहती रही

VAISHALI :  जिले की एक घटना लोगों को हैरान कर रही है. आप को बता दें कि हड्डियां जमा देने वाले इस सर्द मौसम मौसम में 12 घंटे तक नदी में तैरती रही महिला, जानकारी के मुताबिक महिला का नाम अनिता देवी है.

राघोपुर दियारा की रहने वाली ये महिला देर शाम गंगा नदी पर बने पीपा पुल से गुजर रही थी. चक्कर आने की वजह से ऑटो से उतरकर पीपा पुल पर बैठ गई. इतने में पैर फिसला और नदी में जा गिरी. रात भर महिला नदी में तैरती रही.

राघोपुर पीपा पुल से करीब 10 किलोमीटर दूर सुबह-सुबह मछुआरों की एक टोली ने इस महिला अनिता देवी को पानी की धारा के साथ बहते देखा और नदी से निकाला. रात भर नदी के ठंडे में रहने के बाद महिला की हालत बेहद नाजुक दिख रही थी.महिला को आनन फानन में स्‍थानीय अस्‍पताल लाया गया जहां डॉक्‍टरों ने गर्म कपड़ों और हीटर की मदद से नई जिंदगी दी.