DESK : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया, फिर शादी से इनकार कर दिया। इस बीच घरवालों ने युवती की शादी दूसरे जगह तय कर दी। जिसके बाद आरोपी ने लड़के के घरवालों को आपत्तिजनक वीडियो भेजकर युवती की शादी तुड़वा दी।
मामला जिले के गोला बाजार इलाके के एक गांव का है। पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संतकबीरनगर के मुखलिसपुर निवासी अरुणेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, बलवा, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
थाने में दर्ज कराए गए मुकदमें के मुताबिक, आरोपी अरुणेश सिंह का ननिहाल युवती के गांव के बगल में है। कुछ वर्ष पूर्व अरुणेश सिंह एक शादी समारोह में युवती के गांव में आया। उसने किसी तरह से युवती का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया और उससे बात करने लगा।
युवती की शादी कहीं और तय होने के बाद आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो युवती के ससुराल पक्ष के लोगों के पास भेज दिया। उन्हें जानमाल की धमकी भी दी। जिस पर उन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।