2020/12/25

समस्तीपुर में बूढी गंडक बांध पर ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की दब कर मौत, एक गंभीर

SAMASTIPUR : वारिसनगर थाना के सतमलपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी में ट्रैक्टर व ट्रेलर पलटने से गुरूवार की संध्या दो बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है, वहीं एक बालक जख्मी हो गया । 

मृतक की पहचान सतमलपुर गांव निवासी मो.बशीर के पुत्र मो. तौशिफ (14) व मास्टर मो. जावेद के पुत्र मो आतिफ (14) के रूप मे की गई है । वहीं घायल की पहचान मो. जावेद के पुत्र मो ताबीश (10) के रूप मे हुई है । 

घायल का इलाज कराया जा रहा है। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का ही ट्रैक्टर सतमलपुर स्थित बूढ़ी गंडक ढाब से कोई सामान लाने जा रहा था। इस दौरान उक्त स्थल पर बच्चे लोग खेलकूद कर आ रहे थे कि अचानक टेलर सहित ट्रैक्टर पलट गया। 

इसके नीचे कई बच्चे दब गए। शोर होने पर ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और गाड़ी को सीधा कर दबे बच्चे को निकाला । निकालने के बाद घटनास्थल पर ही जहां उपरोक्त दोनों बच्चे की मृत्यु हो गई थी, वहीं एक जख्मी बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक ले जाया गया।