SAMASTIPUR : DM की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा तथा पटोरी एवं दलसिंहसराय अनुमंडल के अंचल अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में म्यूटेशन के बिदुओं की समीक्षा की गई।
भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र दस दिन के निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्गत करने का निर्देश दिया गया।
लगान वसूली में सभी अंचल कोरोना महामारी की वजह से अपनी निर्धारित लक्ष्य से पीछे पाए गए उन्हें अपना लक्ष्य पूरा करने हेतु ऑफ लाइन लगान रसीद काटने का का निर्देश दिया गया। जल निकायों के सर्वेक्षण के संबंध में भी अंचल अधिकारियों से पूछताछ की गई तथा उनके द्वारा जमीनी सेवा के पोर्टल पर सभी सार्वजनिक जल निकायों के अधिकतम डाटा को अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
पटोरी मोहिउद्दीनगर उजियारपुर अंचल में अमीन द्वारा की गई नापी संबंधित अध्ययन प्रतिवेदन को सर जमीनी सेवा के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। वहीं भूमि दखल दिखाने के अंतर्गत बेदखल किए गए परिवारों को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया तथा जो गलत तरीके से दखल लिया गया है उसको नोटिस निर्गत करने का आदेश भी दिया गया।