SAMASTIPUR : ठंड और कोहरे के बीच आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिख रही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले के शहरी और अनुमंडल क्षेत्रों में रात्रि पैदल गश्ती की शुरुआत की गई है। इसके लिए रुट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। जिसे एक बीट का नाम दिया गया है। प्रत्येक बीट में 15 से 20 प्वाइंट बनाए गए हैं।
शहर के तीन सेक्टरों पर पैदल गश्ती दल तैनात
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहर के काशीपुर नाका, बहादुरपुर नाका और माधुरी चौक नाका तीन सेक्टरों में विभिक्त कर अलग अलग रुट चार्ट तैयार किया गया है। नाका प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में रात्री गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि पैदल गश्त लगाने से अपराध में कमी आएगी। आमजन इत्मीनान से अपने घरों में रह सकेंगे। साथ ही आपराधिक मंशा रखने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी रहेगी।
जीपीएस रखेगा पुलिस कर्मियों पर नजर
जिले में पुलिस पेट्रोलिग की व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के लिए 61 पुलिस वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिग सिस्टम) चालू किया गया है। मातहतों पर थानाध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक की सीधी नजर रहेगी। वहीं दूसरी ओर कार्य में पारदर्शिता आएगी और क्राइम कंट्रोल मे सुविधा मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक और डीएसपी के मोबाइल में एप इंस्टॉल कर एक यूजर आइडी भी दिया गया है। जिससे वह किसी थाने की गाड़ी कहां है, अपने दफ्तर से इसकी निगरानी कर सकेंगे। पुलिस कंट्रोल में चौबिस धंटे निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।