DESK : किसान आंदोलन (Farmer's Protest) को लेकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसानों के समर्थन में उतरी हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से किसानों को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Our farmers are India’s Food Soldiers. Their fears need to be allayed. Their hopes need to be met. As a thriving democracy, we must ensure that this crises is resolved sooner than later. https://t.co/PDOD0AIeFv
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 6, 2020
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ का किसानों को लेकर एक ट्वीट रिट्वीट किया, जिसमें लिखा था, "बात प्यार की करो, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता. हिंदू,सिख, मुस्लिम, इसाई, जैन, बौद्ध. सब एक दूसरे के भार हैं. इसलिए ही भारत दुनिया में सबसे अलग है. क्योंकि यहां पर सब प्यार के साथ रहते हैं. यहां पर हर धर्म का सत्कार किया जाता है."
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री दिव्या भटनागर की कोरोना संक्रमण से मौत इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Twitter) ने लिखा, "हमारे किसान हमारे फूड सैनिक हैं. उनके डर को दूर करने की जरूरत. उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है. एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संकट जल्द से जल्द खत्म हो जाए." प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.