SAMASTIPUR : जिले रोसड़ा में बीती रात चोरों ने शहर के महावीर चौक स्थित नवीन साईकिल एजेंसी का ताला तोड़ गल्ले में रखे रुपये उड़ा लिए । मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुँचे एएसआई राजीव रंजन कुमार व पीएसआई अशोक कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया ।
पुलिस ने आसपास के दुकानों में लगी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला । घटना के संबंध में नवीन साइकिल एजेंसी के संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि सुबह दुकान खोलने को पहुँचे कर्मियों ने ताला टूटा देख फौरन इसकी सूचना उन्हें दी ।
सूचना पर पहुँचे दुकान संचालक जब दुकान के अंदर पहुँचे तो काउंटर का गल्ला भी टूटा पाया गया और उसमें रखे तकरीबन दो हजार रुपये गायब थे । चोरों ने एक साइकिल भी ले जानी चाही , पर उसे गेट के समीप छोड़ दिया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।