लोगों का समझाने के सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार खुद पहुंचे और आश्वासन दिया कि इस मामले में सभी लोगों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि इस मामले में शामिल एक भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। फरार चल रहे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
अब तक तीन लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या के मामले में उसकी प्रेमिका, उसके भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पिता और दो अज्ञात की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
क्या था मामला
पटना के संदलपुर गांव निवासी युवक अंशु उर्फ लक्की किंग की गला काट कर अजीमाबाद कॉलोनी में सड़क किनारे फेंक दिया। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग था। रविवार की सुबह शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव शुरू कर दिया था। पुलिस जब आरोपी भाई-बहनों को कब्जे में लेकर निकल रही थी, तब उग्र भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने किसी प्रकार से लोगों को कंट्रोल किया।