2020/12/15

बिहार : इस दूल्हे की अजब कहानी, ना दुल्हन मिली ना प्यार...पहुंच गया थाना

DARBHANGA :  प्रेम प्रसंग की एक अजीब कहानी सामने आई. यहां दूल्हा तैयार होकर बारात ले जाने वाला था कि पश्चिम बंगाल की एक लड़की उसके घर पहुंच गई. इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि पुलिस तक को बीच में आना पड़ा. मामला दरभंगा के मनीगाछी थाने इलाके की है।

दूल्हे के घर पहुंची लड़की का दावा है कि पिछले 4-5 वर्षों से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है. लेकिन लड़के ने लड़की को कुछ भी बताए बगैर घरवालों की मर्जी से शादी करने का फैसला किया. हालांकि जब वह अपने प्रेमी के गांव पहुंची तो वहां लोगों ने उसे मनाने की खूब कोशिश की लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा. 

बता दें कि शादी की पूरी तैयारी के बीच बस बारात निकलने से कुछ वक्त पहले ही यह मामला सामने आया. हालांकि इस मामले की भनक दूल्हन पक्ष के लोगों को भी हो गई और उन्होंने अपनी बेटी की शादी उसी दिन उसी मंडप में किसी और लड़के के साथ कर दी. मामला जब पुलिस में पहुंचा तो पुलिस ने दोनों के बीच मामले का हल निकालने का प्रयास किया. ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस दोनों को अपने साथ थाने लेकर चली आई है.