2020/12/15

ब्रेकिंग : समस्तीपुर में कुहासे के कारण रदद् होंगी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ’’ देखें पूरी लिस्ट....

SAMASTIPUR :  रेलवे प्रशासन ने आगामी कुहासे के मौसम को ध्यान में रखते हुए दिनांक 16.12.2020 से 31.01.2021 तक समस्तीपुर मंडल से चलने अथवा गुजरने वाली निम्न गाड़ियों को रदद/फेरों में कमी करने का निर्णय लिया है:-

फेरों में कमी:
• 02561 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक गुरूवार को रदद रहेगी अर्थात् 02561 जयनगर से दिनांक 17.12.2020, 24.12.20, 31.12.20, 07.01.21, 14.01.21, 21.01.21 तथा 28.01.2021 को रदद रहेगी। 

• 02562 नई दिल्ली - जयनगर विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को रहेगी अर्थात् यह गाड़ी नई दिल्ली से दिनांक 18.12.20, 25.12.20, 01.01.21, 08.01.21, 15.01.21, 22.01.21 तथा 29.01.2021 को  रदद रहेगी।

• 05273 रक्सौल - आनंद विहार विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक गुरूवार को रदद रहेगी अर्थात गाड़ी संख्या 05273 दिनांक 17.12.20, 24.12.20, 31.12.20, 07.01.21, 14.01.21, 21.01.21 एवं 28.01.2021 को रक्सौल से रदद रहेगी।

• 05274 आनंद विहार - रक्सौल विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को रदद रहेगी अर्थात गाड़ी संख्या 05274 दिनांक 18.12.20, 25.12.20, 01.01.21, 08.01.21, 15.01.21, 22.01.21 एवं 29.01.2021 को आनंद विहार से नहीं चलेगी। 

• 02553 सहरसा - नई दिल्ली विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से रदद रहेगी अर्थात यह गाड़ी दिनांक 22.12.20, 29.12.20, 05.01.21, 12.01.21, 19.01.21 तथा 26.01.21 को सहरसा से नहीं चलेगी।

• 02554 नई दिल्ली - सहरसा विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक बुधवार को सहरसा से रदद रहेगी अर्थात यह गाड़ी दिनांक 23.12.20, 30.12.20, 06.01.21, 13.01.21, 20.01.21 तथा 27.01.21 को नई दिल्ली से नहीं चलेगी।

• 02557 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक वुधवार को मुजफ्फरपुर से रदद रहेगी अर्थात् यह गाड़ी दिनांक 16.12.20, 23.12.20, 30.12.20, 06.01.21, 13.01.21, 20.01.21 तथा 27.01.2021 को रदद रहेगी।

• 02558 आनंद विहार - मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से रदद रहेगी अर्थात् यह गाड़ी दिनांक 17.12.20, 24.12.20, 31.12.20, 07.01.21, 14.01.21, 21.01.21 तथा 28.01.2021 को रदद रहेगी।

पूर्णतः रदद गाड़ियाँ:- 
1. 04005 सीतामढ़ी - आनंद विहार एक्सप्रेस गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 16.12.2020 से 31.01.2021 तक पूर्णतः रदद रहेगी।

2. 04006 आनंद विहार - सीतामढ़ी विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 18.12.2020 से 02.02.2020 तक पूर्णतः रदद रहेगी। 

3. 05909 डिब्रुगढ़ - लालगढ़ विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 16.12.2020 से 31.01.2021 तक पूर्णतः रदद रहेगी। 

4. 05910 लालगढ़ - डिब्रुगढ़ विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 19.12.2020 से 03.02.2021 तक पूर्णतः रदद रहेगी। 

5. 04673 जयनगर - अमृतसर विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 19.12.20 से 01.02.21 तक पूर्णतः रदद रहेगी।

6. 04674 अमृतसर - जयनगर विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 18.12.20 से 31.01.21 तक पूर्णतः रदद रहेगी।

एनआई कार्य हेतु रदद गाड़ी 

1- 02569 दरभंगा - नई दिल्ली क्लोन  विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रयागराज मंडल के भावपुर स्टेशन यार्ड के रिमाडिलिंग कार्य हेतु दिनांक 24.12.20 से 06.01.2021 तक रदद रहेगी। 

2- 02570 नई दिल्ली -दरभंगा क्लोन  विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी प्रयागराज मंडल के भावपुर स्टेशन यार्ड के रिमाडिलिंग कार्य हेतु दिनांक 25.12.20 से 07.01.2021 तक रदद रहेगी।