2020/12/15

खेल-खेल में युवक की गोली मारकर हत्या, डीजे पर नांचने को लेकर हुआ था विवाद

JAMUI : सोमवार की देर रात्रि सिकंदरा थानाक्षेत्र के बिछवे गांव में खेल खेल में ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि किसी कार्यक्रम समारोह में डीजे पर युवक नाच रहा था। नाच गाने में ही गांव के दशरथ महतो के 24 वर्षीय पुत्र  प्रवीण कुमार भी शामिल था।

इसी नाचने को लेकर ही कुछ युवकों के बीच लड़ाई झगड़े होने लगा। तभी एक युवक ने प्रवीण के सीने में गोली मार दी।जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना को लेकर स्वजनों में कोहराम मचा है। 

 स्वजन हत्या के विरोध में एनएच 333 ए सिकन्दरा जमुई मुख्यमार्ग पर बिछवे मोड़ के समीप लाश सड़क पर रखकर जाम कर दिया है।