2020/12/09

भारत बंद-समस्तीपुर में शादी के जोड़े में सजी दुल्हन मंदिर में पूजा करने के लिए पैदल जाने को विवश

SAMASTIPUR : दिल्ली में चल रहे आंदोलन के दौरान समस्तीपुर में एक युवती को शादी के जोड़े में मंदिर में पूजा करने के लिए पैदल जाने को विवश होना पड़़ा। शादी के जोड़े में सजी दुल्हन पूजा करने के लिए मुसरीघरारी से वारिसनगर के प्रसिद्ध मन्नीपुर स्थित भगवती स्थान जाने के लिए घर की महिलाओं के साथ वाहन से निकली थी। 

घर से निकलने के बाद वह जब पटेल मैदान के पास पहुंची तब सड़क जाम देख चालक ने वाहन को रोक दिया। ओवरब्रिज चौराहे पर भारत बंद के समर्थन में राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता सड़क जाम कर सभा कर रहे थे। इससे वाहन समेत आगे जाने का रास्ता नहींं दिखने पर घर की दो महिलाओं के साथ दुल्हन पैदल ही मंदिर के लिए निकल पड़ी। 

इस क्रम में उसे एक किमी पैदल चलना पड़ा। किसी तरह वह जाम से निकल ओवरब्रिज के रास्ते मथुरापुर घाट तक पहुंची। जहां उसे एक ई-रिक्शा मिल गया जिससे दुल्हन व उसके साथ की महिलाओं ने राहत की सांस ली। ई-रिक्शा पर तीनों सवार होकर मन्नीपुर मंदिर गयी और मां भगवती की पूजा कर लौटी।