SAMASTIPUR : एसपी विकास वर्मन के निर्देश पर मंगलवार को सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने मुसरीघरारी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में सभी फाइलों का अवलोकन करने के बाद लंबित मामलों को निपटाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने थानाध्यक्ष थाने में लंबित सभी केस का जल्द से जल्द निपटारा करने, शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने, मुसरीघरारी चौराहा पर जाम से निपटने के लिए पुलिस की तैनाती करने, अपराध पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र मे पुलिस गश्ती तेज करने, वारंटी को गिरफ्तार करने आदि निर्देश दिया।
डीएसपी ने मुसरीघरारी चौराहे पर जाम की समस्या दूर करने को सड़क पर किसी प्रकार के कोई वाहन नहीं लगाने देने और वाहनों के चालकों का चालान काट जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। मौके पर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।