2020/12/01

घर से छुट्टियां बिताकर लौटा था सैप जवान, बैरक लौटने के बाद खुद को मारी गोली

BIHAR-सासाराम से इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां सैप जवान ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र की है, जहां देर रात बैरक में जवान ने अपनी गर्दन पर गोली मारी। मृतक जवान शिवकुमार ओझा वैशाली का रहने वाला था।

सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। कल सुबह ही जवान अपने घर से लौटा था। लंबी छुट्टी के दौरान वह अपने घर वैशाली गया हुआ था। नवहट्टा थाने के बैरक में उसने देर रात खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और परिजनों से सम्पर्क कर रही है।