बताया जा रहा है कि मृतक के घर के बगल में शादी समारोह चल रहा था तभी किसी ने सूचना दी कि दोनों लोग जख्मी हालत में पड़े हुए हैं तब जब परिजन पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. मृतकों में रोहित कुमार तिवारी और मनोरंजन राय का नाम शामिल है. मृतक के परिजन मुन्ना तिवारी ने बताया कि दोनों लोग घर के बाहर थे और घर के बगल में शादी समारोह था शादी समारोह के स्वर में आतिशबाजी भी हो रही थी जिसके कारण पता नहीं चला और फायरिंग हुई.
हाल के दिनों में जिस तरह आपराधिक घटनाएं बढ़ी है उसे छपरा के विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने विधि-व्यवस्था के सवाल पर सरकार को पूरी तरह से विफल बताया है और कहा है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं जबकि सरकार अपराध की रोकथाम में विफल है.