BIHAR-SAMASTIPUR- शहर के आजाद चौक स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक केदारनाथ गुप्ता उर्फ डब्ल्यू ने सोमवार की रात गोली मारकर खुदकशी कर ली। मृतक के घरवालों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक केदारनाथ गुप्ता करीब एक वर्ष से कर्पूरी ग्राम वार्ड 07 स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे। आजाद चौक के निकट रेेस्टोरेंट खोल रखी है। सोमवार की शाम ससुराल में ही गोली मारकर खुदकशी कर ली।
सोमवार शाम घटना के वक्त घर में पत्नी और तीन छोटे बच्चे भी थे। तभी घर में अचानक फायरिंग की आवाज हुई और जब घरवालों ने जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पङा था। घर में शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।
सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे थानाघ्यक्ष विक्रम आचार्य घटनास्थल पर छानबीन की। उन्होंने बताया की घटनास्थल से एक देसी कट्टा और खोखा बरामद हुआ है। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इघर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।