कौन- कौन परीक्षा
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चार दिसंबर को आइटीआइ की परीक्षा होगी। चार दिसंबर को ही दो वर्षीय डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षा होगी। यह परीक्षा तीन व पांच दिसंबर को भी होगी और सात से नौ दिसंबर तक चलेगी। छह दिसंबर को प्रवर्तन अवर निरीक्षक को लेकर परीक्षा का आयोजन होगा।
10 से 14 दिसंबर तक दो वर्षीय डीएलएड फेस टू फेस की सैद्धांतिक परीक्षा दोनों पॉलियों में निर्धारित है। 13 दिसंबर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी के लिए परीक्षा का आयोजन होगा।
17 दिसंबर को सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर परीक्षा का आयोजन होगा। 20 दिसंबर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनपाल के लिए परीक्षा का आयोजन है। 27 दिसंबर को 66 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होना है।
इसी तरह जनवरी में 24 को बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में सिपाही हेतु लिखित परीक्षा होगी। नौ जनवरी को इंटर की प्रायोगिक परीक्षा होगी और दो फरवरी से 13 फरवरी के बीच इंटर की परीक्षा दोनों पालियों में होगी।
समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र नारायण ने कहा कि कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर सभी तैयारी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रावधान के अनुसार केंद्रों पर संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।