कुछ ग्रामीणों को मंगलवार को मॉॄनग वॉक के समय सड़क किनारे एक युवक के शव पर नजर पड़ी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी । मृतक के गले पर जख्म के निशान होने के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटनास्थल से महज कुुुछ ही दूरी पर मृतक का ऑटो चालू हालत में खड़ा पाश गया था। शव के पास कुछ पर्चिर्यां मिली हैं जो कि ओम ऑटोमोबाइल पाट्र्स दुकान (सातनपुर) की हैं। इनपर विजय कुमार साह सातनपुर लिखा हुआ बताया जाता है। छानबीन के दरम्यान युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर गांव निवासी शंकर साह के पुत्र विजय साह (35) के रूप में हुई है।
इस बाबत मृतक के पिता शंकर साह ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि उनके पुत्र ने सोमवार को दिन के दो बजे घर परउनके साथ खाना खाया था और फिर वह ऑटो लेकर भाड़े के लिए निकला था। 10 बजे रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया।
लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से जमशेदपुर में रह रहे मृतक के बहनोई को जब घटना का पता चला तो उन्होंने स्वजनों को सूचित किया। फिर स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा।पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्र्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले पर से पर्दा हटेगा।