NALANDA: सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजगीर भ्रमण के दौरान नए रोपवे के निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने केबिन/रैंप एवं यात्रियों के पहुंचने के रास्ते की भी जानकारी ली. नए रोपवे के बारे में जानकारी दी गई कि इसका एक्सिलेक्शन और डी एक्सिलेशन अपने आप में यूनिक है.
वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर का नया रोपवे 25 अक्टूबर 2019 तक बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन कुछ मॉडिफिकेशन कार्य के साथ-साथ कोरोना के चलते इसमें देरी हुई. इसे हर हाल में फरवरी से पहले तैयार कर लेना है. इसके निर्माण से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी सुविधा होगी.
नए रोपवे के निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा का निर्माण किया भ्रमण के दौरान घोड़ा कटोरा पार्क, घोड़ा कटोरा झील का भी उन्होंने निरीक्षण किया. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जंगल के कचरे अथवा अवशेष को नहीं जलाएं बल्कि इसे एक जगह किसी गड्ढे में रख दें ताकि वह खाद के रूप में परिणत हो सके. अवशेष को जलाने से पर्यावरण को नुकसान होगा.