SAMASTIPUR : उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर-उजियारपुर ब्लॉक रोड में शनिवार की रात एक ऑल्टो कार पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिदा कारतूस एवं एक बॉक्सिग रिग के साथ गिरफ्तार किया।
पकड़े गए युवकों की पहचान ऑल्टो चालक मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद गांव निवासी दिनेश प्रसाद राय का पुत्र गुड्डू कुमार, रामकुमार राय का पुत्र कृष्ण कुमार यादव तथा मोगलचक गांव निवासी उपेंद्र राय का पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है।पुलिस ने तीनों को रात्रि गश्ती के दौरान पकड़ा।
थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार देर रात तीनों कार पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। तीनों की गिरफ्तारी से आपराधिक घटना नहीं हो पायी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस प्रखंड परिसर के हनुमान मंदिर चौक पर गश्ती में थी। उसी समय एक कार आयी। जिसे चेकिंग के लिए पुलिस के जवान ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन रूकने के बजाय बदमाश कार को तेजी से भगाने लगे। इस पुलिस ने कार का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर पीछा करने के बाद पुलिस ने कार को पकड़ने में सफलता हासलि की।
कार रूकने पर पुलिस ने तलाशी ली जिसमें देसी पिस्टल एवं अन्य सामान बरामद हुए। उन्होंने बताया कि देसी कट्टा बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना में पूछताछ के बाद तीनों बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।