SAMASTIPUR : दलसिंहसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या और शराब मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश को सात बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया।
एएसपी सह थानाध्यक्ष हिमांशु ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाश विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र गढ़सिसई निवासी स्व सीताराम महतो के पुत्र अखिलेश उर्फ धोनी को पगड़ा बलान नदी किनारे से गिरफ्तार किया।
बदमाश के पास से सात बोतल शराब भी बरामद की गई है। बदमाश पर विद्यापति नगर थाना में हत्या कांड संख्या 63/18 दर्ज है। वही इसके अलावा शराब मामले में कई प्राथमिकी दर्ज है। जिसे आवश्यक कार्रवाई करते न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।