SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इससे क्षेत्र में तस्करों में हड़कंप मच गया। पुलिस पदाधिकारी विशद विश्वास और जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कल्याणपुर, विभूतिपुर और नरहन के आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी की।
इस दौरान अवैध रूप से संचालित एक दुकान में छिपाकर रखी गई ताड़ी को नष्ट कर दिया। इसके अलावा चाय नाश्ते की दुकानों में भी सघन जांच की गई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस सख्ती से पेश आएगी। गुप्त सूचना के साथ ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करने को संकल्पित है।