2020/12/21

समस्तीपुर के लाल वीर सपूत एसएसबी सब इंस्पेक्टर अमरेश कुमार को सबसे बड़े सम्मान महानिदेशक मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

SAMASTIPUR : सशस्त्र सीमा बल के गठन की 57 वीं वर्षगांठ पर एसएसबी मुख्यालय दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खानपुर के लाल वीर सपूत एसएसबी सब इंस्पेक्टर अमरेश कुमार को सबसे बड़े सम्मान महानिदेशक मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

रविवार को यह सम्मान उन्हें देश सेवा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठ व उच्च कोटि की अनुकरणीय सेवा के लिए एसएसबी के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा के हाथों प्रदान किया गया। सब इंस्पेक्टर अमरेश खानपुर प्रखंड के शोभन गांव निवासी समाजसेवी शशिभूषण कुमार के बड़े पुत्र हैं।सब इंस्पेक्टर अबतक की 13 साल की देश सेवा काल में उत्तर प्रदेश, छत्तीशगढ़, लखनऊ, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर में अपनी सेवा दे चुके हैं।

Input-dainik bhasker