इस मामले को लेकर शिक्षिका पत्नी ने महिला थाने जाकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी कोशिश की. वहीं, दूसरी और पति ने भी थाने पहुंचकर पुलिस को सफाई दी कि यह उसके दोस्तों द्वारा बताया गया पत्नी को घर बुलाने का आइडिया था, लेकिन पत्नी ने शिक्षक पति की किसी भी बात पर भरोजा नहीं किया. इसके साथ ही पत्नी ने कहा कि वह खुद ही मामले की जांच करने के बाद अपने पति को क्लीन चिट देगी.
बता दें कि आगरा की शिक्षिका का अपने ससुराल वालों से ज्यादा नहीं बनती है. महिला के पति भी गाजियाबाद में एक सरकारी स्कूल के टीचर हैं. अकसर अपनी पत्नी को लेने के लिए पति को ही आगरा जाना पड़ता था. लेकिन इस बार पति ने पत्नी को आगरा से गाजियाबाद बुलाने के लिए दोस्तों के सुझाव का सहारा लिया. पति के मोबाइल पर दूसरी लड़की के साथ स्टेटस देख पत्नी आननफानन में गाजियाबाद पहुंच गई और पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए हंगामा भी शुरू कर दिया.