हाल ही में काजल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है. इसमें वह मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीती नजर आ रही है. फैंस को देसी क्वीन का ये देसी अंदाज खूब भा रहा है. साथ ही काजल फोटो में क्यूट अंदाज में पोज देती भी नजर आई. इस फोटो को शेयर करते हुए काजल ने इसके कैप्शन में लिखा है-tea kulhad Loved it ☕️.
काजल के इस पोस्ट को फैंस के ढेरों रिएक्शन मिल रहे हैं.काजल अपने सोशल मीडिया पे काफी पॉपुलर है. बता दें कि अकेले इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी के 1.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें बेहद चाहते हैं.
काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मों की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस है. उन्होंने भोजपुरी की हिट फिल्मों में काम किया है. इसके लिए उन्हें 2016 में उनको बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था. ‘रिहाई’, ‘सबसे बड़ा मुजरिम’, ‘भोजपुरीया राजा’ जैसी भोजपुरी फिल्में उनकी फेमस और हिट फिल्मों में से एक हैं.