SAMASTIPUR : केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया. किसानों के समर्थन में बुलाए गए भारत बंद के चलते देश में अलग अलग तरह का माहौल देखने को मिला है तो वहीं इसके चलते आम लोगों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है.
जाम को देख कर दुल्हन के साथ अन्य महिलाए 3 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध मन्निपुर मंदिर के लिए पैदल ही चल पड़ीं. दुल्हन को पटेल चौक से मथुरापुर घाट तक करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद ई-रिक्शा मिल पाया जिससे वो पूजा करने के लिए मन्निपुर मंदिर की ओर जा सकी.
बता दें कि शादी से पूर्व घृतढारी मटकोर के दिन मुसरीघरारी की ओर से एक वाहन पर दुल्हन के जोड़े में एक वधू के साथ कुछ महिलाएं गोलंबर स्थित जाम स्थल के पास पहुंची थीं. जाम को देखते हुए सभी ने पैदल चलने का निर्णय किया. पैदल चलकर पूजा की सारी रस्मों को अदा करने के बाद वो अपने घर की ओर वापस चली गईं