DESK : आधार कार्ड यूजर्स ध्यान दें. अगर आपको बिहार में कहीं भी कार्ड बनाने के लिए अधिक पैसे मांगा जा रहा हो, तो उसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. दरअसल बिहार में आधार कार्ड बनवाने की बजाय यूजर्स से अधिक पैसे मांगने की शिकायत कई बार आती रहती है. यूजर्स अपनी शिकायत UIDAI की वेबसाइट पर कर सकते हैं.
50 रूपये है बनवाने का चार्ज- बता दें कि आधार इंरोलमेंट के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से 50 रूपये का चार्ज रखा गया है. अगर बिहार में आपसे इससे अधिक पैसा मांगा जाता है, तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
ये है कंप्लेंट नंबर- आधार कार्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूजर्स यूआईडीएआई के 1947 नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यूजर्स को वहां पर अपना इंरोलमेंट नंबर के साथ कंप्लेन दर्ज कराना होगा. इसके अलावा, यूजर्स help@uidai.gov.in पर मेल भी कर सकते हैं.