NAWADA : नवादा की रजौली पुलिस ने थानाक्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के चटकरी गांव स्थित शारदा माइंस के जंगल से एक 25 वर्षीय विवाहिता के शव को बरामद किया है. परिजनों ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में इसी पंचायत के झलकडीहा गांव निवासी एक युवक रमजान द्वारा विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. इसके लिए आरोपी ने पीड़िता की साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को पेड़ से लटका दिया. ग्रामीण जब उस इलाके में गए तो पेड़ से लटकी हुई लाश देखकर भौंचक रह गए.
पुलिस ने शव को किया बरामद
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
शारदा माइंस में अवैध उत्खनन का काम करने वाली मजदूर किस्म की विवाहिता के साथ युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस बीच विवाहिता की शादी हो गई थी. प्रेम प्रसंग में युवक में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी ऐसा आरोप है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.