SAMASTIPUR : समस्तीपुर रेल मंडल ने अब यात्रियों के लिए नयी सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत स्टेशनों पर मल्टीपर्पस स्टोर खोलने की तैयारी चल रही है। यात्रा के दौरान उपयोग में आनेवाली दवा से लेकर जरूरत की हर सामग्री अब स्टेशन पर ही उपलब्ध होगी। यूं कहें कि अब दवा, दूध से लेकर तकिया तक स्टेशनों पर मिलेगा।
11 दिसंबर को प्रक्रिया होगी पूरी : रेलवे स्टेशनों पर मल्टी पर्पस स्टोर खोलने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। टेंडर फाइनल करने की अंतिम तिथि11 दिसंबर है। टेंडर फाइनल होने के बाद सम्बंधित स्टेशनों पर मल्टीपर्पस स्टोर खोला जाएगा।
इन स्टेशनों पर खुलेगा स्टोर : रेल मंडल के सहरसा और दरभंगा स्टेशन पर चार-चार मल्टीपर्पस स्टॉल खोलने के लिये निविदाएं ली जा रही हैं। जबकि सिमरी बख्तियारपुर, मधेपुरा स्टेशन पर एक-एक, गढ़ बरुआरी में एक, पंचगछिया में एक, बनमनखी में एक और सुपौल में छह मल्टीपर्पस स्टॉल खोलने की योजना है। वहीं झंझारपुर, सीतामढ़ी, सकरी, सुगौली, जयनगर, रक्सौल, जनकपुर रोड सहित अन्य स्टेशनों पर भी मल्टीपर्पस स्टॉल खोलने के लिए निविदा निकाली गई है। मल्टीपर्पस स्टॉल पर निर्धारित कीमत पर जरूरत के सामान यात्री खरीद पाएंगे। उन्हें स्टेशन से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
समस्तीपुर में स्टॉल ही बनेगा मल्टी पर्पस स्टोर : रेल मंडल मुख्यालय स्थित समस्तीपुर स्टेशन पर भी मल्टी पर्पस स्टोर खोला जायेगा। इसके लिये स्टेशन पर पूर्व से संचालित बुक स्टॉल व अन्य स्टॉल को ही मल्टीपर्पस स्टोर में बदल दिया जायेगा। इसके लिये भी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
-कोट-
प्रसन्न कुमार, डीसीएम, समस्तीपुर रेल मंडल